छत्तीसगढ़

फाइनेंस कंपनी का एजेंट बनाने झांसा देकर 78 हजार रुपए की ठगी….ग्राहक बनाकर पैसे कराए जमा और बना गए शिकार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – चिटफंड कंपनियों की बाढ़ आने और लोगों के करोड़ो रूपये डूब जाने के बाद भी लोग ऐसे कंपनियों के झांसे में आसानी से आ जाते है, जो स्थानीय लोगों को अपना एजेंट बनाकर पैसे जमा कराते है और रकम लेकर गायब हो जाते है। ऐसे ही एक फ्राड का शिकार रतनपुर भेड़िमुड़ा निवासी दीनसा डेयरी फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का सेल्समेन शुभम पाण्डेय हुआ है, जिसे फोन के माध्यम जन लक्ष्मी फायनेंस कंपनी F9 पटेल नगर इंडस्ट्रीयल एरिया नियर लक्ष्मण चौक देहरादून से एजेंट बनने का कॉल आया और डॉक्यूमेंट मांग कर एजेंट नियुक्त कर दिया गया, जहाँ से पल्लवी नामक लड़की के कहने पर शुभम ने ग्राहकों से फाइल चार्ज और बीमा के नाम पर पैसे जमा कराए और बताए गए बैंक एकाउंट में जमा करा दिए गए,

जहाँ से शुभम को झांसा दिया गया कि जल्द ही वहाँ ब्रांच ऑफिस खोला जाएगा जहाँ उसे पक्की नौकरी मिल जायेगी, लिहाज़ा शुभम मेहनत से ग्राहक बनाने लगा, इसी दौरान और ग्राहक बनाकर पैसे जमा करने दबाव बनाया गया, तभी पैसे फायनांस होने की बात कही गई, तब शुभम को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ और उसने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराते हुए, दिए गए पैसों की जानकारी और डिजिटल लेनदेन के सबूत पेश कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

इस ठगी के मामले में अज्ञात ठगों ने शुभम से 78300 रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने जन लक्ष्मी फायनेंस कंपनी F9 पटेल नगर इंडस्ट्रीयल एरिया नियर लक्ष्मण चौक देहरादून के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज