मस्तूरी

छेरछेरा महादान पर्व पर मस्तूरी विधायक ने दी क्षेत्र वासियों को बधाई, प्रदेश सरकार को दिलाया युवाओं से किए वादों की याद

उदय सिंह

मस्तूरी –विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा परंपरा के अनुसार पौष महीने की पूर्णिमा को प्रतिवर्ष छेरछेरा का त्योहार प्रदेश का प्रथम त्योहार मनाया जाता है, गांव के युवक घर-घर जाकर डंडा नृत्य करते हैं और अन्न का दान माँगते हैं। जिसके चलते लोग छेरछेरा माँगने वालों को दान करते हैं, डॉ. बांधी ने आगे कहा आज प्रदेश के युवा सरकार से उम्मीद लगाए बैठे है उन्हें कब रोजी रोजगार मिलेगा। छतीसगढ़ प्रदेश में सरकार की जिस प्रकार 10 लाख युवाओं को रोजगार दीये जाने की बात कही थी इस अन्न महादान पर्व सरकार पर अपनी स्तिथि स्पष्ट करते हुए प्रदेश के लाखो बेरोजगार युवाओं को इस अन्नदान के महा पर्व पर रोजगार देना चाहिए ताकि इस पर्व को यादगार बनाया जा सके। प्रदेश में बैठी भूपेश सरकार युवा वर्ग को गुमराह कर युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है जिससे यह स्पष्ट है कि प्रदेश बैठी कांग्रेस सरकार ने झूठे वादे करके युवाओं को ठगा है आज का युवा अपने सुनहरे भविष्य की कल्पना करते हुए हाथो में रोजगार का सपना संजोए भूपेश सरकार से उम्मीद लगाए बैठा है किन्तु झूठ और फरेब से परिपूर्ण यह सरकार केवल झूठे वादों तक सिमट गई ।युवाओं को पीड़ा समझने में असमर्थ इस सरकार को युवा वर्ग कभी माफ नहीं करेगा । झूठ के दम पर बनी इस सरकार का लाखो युवाओं ने समर्थन किया केवल यही सोच कर कि अब रोजगार उनके हाथों में होगा, किन्तु 4 वर्ष बीत जाने के पश्चात भी रोजगार के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है कांग्रेस ने युवावर्ग को बहला फुसलाकर उनकी भावनाओं के कुठारा घात किया। जिस प्रकार रोजगार के साथ साथ लाखो युवाओं का पंजीयन नहीं हुआ है बेरोजगारी भत्ता 2500 देने की बात अब युवा वर्ग ने ठान लिया है कि आने वाले समय में इस धोखेबाज सरकार को सबक सिखाएंगे

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स...