कोटा

कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर– जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवरा में पशुपालक के घर से लाखों की बकरी चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने देर रात पशुशाला का ताला तोड़कर 13 नग बकरी-बकरों की चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नेवरा निवासी राजेश सिंह क्षत्री पशुपालन और खेती-किसानी का कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 मई की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद परिवार सहित सो गए थे। रोज की तरह उन्होंने अपनी 26 बकरियों को कोठा में बंद कर ताला लगा दिया था। अगले दिन 18 मई की सुबह करीब 5:30 बजे जब वह उठे तो पशुशाला का ताला टूटा हुआ मिला। दरवाजा आधा खुला था। अंदर जाकर देखने पर 13 बकरी-बकरा गायब मिले। चोरी हुए पशुओं में अलग अलग रंग की बकरियां शामिल हैं। चोरी गए पशुओं की कुल कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई गई है।पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी हुए पशुओं का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 21 मई को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(a) और 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज