रेलवेस्वास्थ्य

एक डॉक्टर से इतना लगाव, तबादला रुकवाने कर दिया आंदोलन

डेस्क

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे केंद्रीय हॉस्पिटल के कार्डियोलोजिस्ट सी के दास का तबादला रायपुर कर दिया गया है। वही इन्हें कार्डियोलोजिस्ट के पद से हटाकर चिकित्सा विभाग में अधिकारी का पद दिया गया है। रेलवे जोनल का इस निर्णय का रेलवे के कर्मचारी और संगठन दोनो ही विरोध कर रहे है। क्योकि केंद्रीय रेलवे हॉस्पिटल में केवल एक ही विशेषयज्ञ कार्डियोलोजिस्ट उपलब्ध है। वही उनका भी ट्रांसफर कर दिए जाने के बाद रेलवे में हार्ट संबंधी बीमारी का इलाज कठिन हो जाएगा।

जिसके कारण कर्मचारियों को काफी कठिनाई होगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्रमिक संगठन के द्वारा जोनल आफिस स्थित रेलवे मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अधिकारी से चर्चा कर चिकित्सक सी के दास का तबादला नही करने की मांग की। हालाँकि तबादला नियमित प्रक्रिया है।

लेकिन मौजूदा समय मे रेलवे के पास कोई विशेषयज्ञ कार्डियोलोजिस्ट उपलब्ध नही होने से रेल कर्मचारियों की समस्या बढ़ जाएगी। ऐसे में संगठन के सदस्यों का कहना है कि जब तक रेलवे हॉस्पिटल में विशेषयज्ञ कार्डियोलोजिस्ट नही आ जाता तब तक सी के दास को उनके पद पर यथावत रखा जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सी एल पिपरिकर ने हालाँकि संगठन के पदाधिकारियों को कोई ठोस अस्वासन तो नही दिया लेकिन उन्हें आस्वस्त जरूर किया है कि वे मामले में उचित निर्णय लेंगे। हालाँकि इसके बाद संगठन के सदस्य एजीएम, सहित अन्य अधिकारियों से भी की। जिसके बाद कार्डियोलोजिस्ट सी के दास को फिलहाल उनके पद पर यथावत रहने कहा गया है। संगठन के दबाव में ही सही रेलवे के अधिकारी झुके तो सही। वरना रेलवे कर्मचारियों को दिल संबंधी बीमारियों के लिए परेशान होना पड़ता रहता।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल...