रतनपुर

रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक वृद्ध द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चमरा राम सिदार 70 वर्ष, निवासी ग्राम चोरभट्ठी गनियारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब एक माह से मंदिर परिसर में रह रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को चमरा राम सिदार मंदिर के सहायकों के साथ अमरकंटक दर्शन के लिए गया था। सभी लोग रात में वापस मंदिर लौटे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक वह मंदिर में सामान्य रूप से पूजा-पाठ करता दिखाई दिया। पूजा के कुछ समय बाद उसने मंदिर परिसर के यज्ञ स्थल के पास स्थित अमरूद (बिही) के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्काल रतनपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला अज्ञात कारणों से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके। रतनपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर...