बिलासपुर

उपचुनाव :- नगरीय निकाय और पंचायतों में 9 जनवरी को होंगे मतदान, मतदान दल पहुँचे केंद्र….तैयारियां पूरी, पहचान पत्र अनिवार्य

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगरीय निकाय एवं पंचायतों में उप चुनाव के लिए मतदान दल रवाना हो गए। उनके मतदान केंद्रों में पहुुंचने की रिपोर्ट भी आ गई है। नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 16 में उप चुनाव के लिए स्थानीय ब्रजेश स्कूल परिसर से मतदान सामग्री वितरित की गई। कलेक्टर सौरभ कुमार एवं आयोग के प्रेक्षक कार्तिकेया गोयल ने आयोग के नियमानुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए मतदान दलों को जरूरी टिप्स दिए।

मतदान के लिए वोटरों को पहचान साबित करना होगा। इसके लिए आयोग द्वारा पहचान पत्र अनुमोदित किये गये है। इनमें से कोई एक दस्तावेज दिखाना होगा। नगरीय क्षेत्र वार्ड क्रमांक 16 में चुनाव के लिए 8 मतदान केंद्र बनाए गए है। इनमें 7 हजार 717 मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतदान सवेरे 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगी। ग्रामीण इलाकों में मतदान सवेरे 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक चलेगी। पंच सरपंच चुनाव के लिए मतदान सम्पन्न होने के तत्काल बाद मतों की गणना भी मतदान केंद्रों में की जाएगी।

मतदान के लिए लोगों को फोटोयुक्त पहचान पत्र भी दिखाना होगा। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदाता अपने साथ निर्वाचन आयेाग द्वारा जारी मतदाता परिचय पत्र, फोटो/डाक घर द्वारा जारी पासबुक, पासपोर्ट, सर्विस प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, आधार कार्ड, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, फोटोयुक्त अंकसूची आदि दस्तावेज साथ लेकर मतदान किया जा सकता हैै।

कलेक्टर सौरभ कुमार ने सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है। पार्षद के लिए मतों की गणना 12 जनवरी को ब्रजेश स्कूल में की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...