बिलासपुर

लालखदान लूट में शामिल 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाईल बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शुक्रवार की शाम छात्रों से मोबाईल लूट और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को एक छात्र से लूटपाट का मामला प्रकाश में आया था। जिसकी शिक़ायत युवक ने थाने में दर्ज कराई है। जहां ग्राम किरारी निवासी प्रार्थी आयुष सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मस्तूरी आत्मानंद स्कूल में कक्षा ग्यारहवी छात्र है। जो रोजाना कोचिंग के लिए लालखदान अण्डर ब्रिज के पास से आना जाना करता है। इसी तरह वह शुक्रवार को शाम करीब 7 बजे अपने दोस्त अक्षय निर्णेजक के साथ मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक CG10EK4198 से बिलासपुर से वापस घर जा रहे थे। इसी बीच वह जैसे ही लालखदान अण्डर ब्रिज के नीचे पहुँचे तो पीछे से लालखदान के दो लडके एक मोटर सायकल बजाज डिस्कवर गाड़ी में पहुंच उनका रास्ता रूकवार कर उनसे लूट पाट की घटना को अंजाम दिए,

आरोपियों ने प्रार्थी के मोबाईल को लूूूट कर फरार हो गए। यही नहीं प्रार्थी युवकों के साथ आरोपियों ने मारपीट कर उन्हे डराया धमकाया भी था, जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसमें पुलिस ने रितेश डेविड उर्फ रिंकू पिता सुबोध डेविड उम्र 20 वर्ष साईं मंदिर के पास लालखदान निवासी और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है, जिनसे घटना में प्रयुक्त बाइक और लूट का मोबाईल जब्त कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नही देने पर मारपीट और चाकू से हमला... तीनों आरोपी गिरफ्तार सीपत: नाबालिग से शादी और दुष्कर्म का आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार...सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुंगेली: पुलिस ने की खेत में छापेमारी... 9 जुआरी गिरफ्तार, 3.39 लाख की नगदी-सामान जब्त पचपेड़ी: लीलागर नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत..पानी में तैरती मिली लाश, विवाद के बाद पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट... गंभीर हालत में परिजनों ने हॉस्पिटल में ... कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी पर बवाल... वायरल तस्वीर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सव... पचपेड़ी: कुकुर्दीकेरा में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश... पुलिस जांच में जुटी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर मारपीट की वारदात...शराब के लिए पैसे नही देने पर धारदार हथियार से ह... अवैध खनन पर शासन की सख्ती, 01 हाइवा सहित 07 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म...तोरवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा