राजनांदगांव

लॉक डाउन के दौरान खूनी संघर्ष की वारदात, 7 लोगों ने मिलकर दो लोगों पर किया हमला….एक की दर्दनाक मौत तो दूसरा गंभीर

रमेश राजपूत

राजनांदगांव – एक तरफ जहां प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन किया गया है तो ही दूसरी तरफ लॉकडाउन के दौरान ही राजनांदगांव में हत्या का मामला सामने आया है, इस खूनी संघर्ष में एक युवक ने दम तोड़ दिया है तो दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। आपको बता दें कि शहर में 1 सप्ताह में यह दूसरी हत्याकांड की घटना है, जिसे 7 आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया था जिनमे में 4 लोगों ने थाने में सरेंडर कर दिया है वही 3 की तलाश की जा रही है। यह वारदात आपसी रंजिश के चलते अंजाम दी गई है। इस हत्याकांड के बाद दोनो परिवारो मे विवाद होने की आशंका है।

जिसकी वजह से पुलिस ने दोनों घरों के सामने पहरा लगा रखा है। हत्याकांड के बाद राजीवनगर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ये पूरा मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के राजीवनगर शीतला मंदिर चौक का है जहाँ दो लोगों पर हमला हुआ था। जिसमे गोल्डी मरकाम की मौत हो गई है, तो वही दूसरा ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। सूत्रों की माने तो हत्यारों ने इस हत्याकांड को बसंतपुर मंडी के पास अंजाम दिया है। राजनांदगांव गांव में हुई हत्या की वादरत से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नही देने पर मारपीट और चाकू से हमला... तीनों आरोपी गिरफ्तार सीपत: नाबालिग से शादी और दुष्कर्म का आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार...सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुंगेली: पुलिस ने की खेत में छापेमारी... 9 जुआरी गिरफ्तार, 3.39 लाख की नगदी-सामान जब्त पचपेड़ी: लीलागर नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत..पानी में तैरती मिली लाश, विवाद के बाद पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट... गंभीर हालत में परिजनों ने हॉस्पिटल में ... कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी पर बवाल... वायरल तस्वीर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सव... पचपेड़ी: कुकुर्दीकेरा में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश... पुलिस जांच में जुटी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर मारपीट की वारदात...शराब के लिए पैसे नही देने पर धारदार हथियार से ह... अवैध खनन पर शासन की सख्ती, 01 हाइवा सहित 07 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म...तोरवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा