मस्तूरी

खेत मे मिली महिला की लाश, पास ही मिला गैंती नुमा हथियार….साथ गया पति फरार, बेटों ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप

उदय सिंह

मस्तूरी- थाना क्षेत्र के वेदपरसदा में आज दोपहर खेत मे एक महिला की लाश खून से लथपथ मिली है, जब सुबह से खेत गई माँ दोपहर तक वापस नही लौटी तो उसे ढूंढने निकले बेटों को खेत में मृत अवस्था में मां की लाश दिखी वही साथ मे खेत गए पिता गायब है, जिससे बेटों ने पिता पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार वेदपरसदा निवासी जगदीश विश्वकर्मा उम्र 55 वर्ष अपनी पत्नी गौरी बाई उम्र 50 वर्ष के साथ सुबह खेत गया था,

जहाँ से जब गौरी बाई दोपहर तक वापस नही लौटी तो ढूंढने खेत पहुँचे बेटे ने अपनी माँ की खून से लथपथ लाश खेत मे पड़ी हुई देखी, जहाँ पास ही एक गैतींनुमा औज़ार पड़ा हुआ है, वही महिला का पति मौके से फरार है, जिसकी वजह से ही इस हत्या का संदेह पति जगदीश विश्वकर्मा पर ही जा रहा है।

दूसरी पत्नी है मृतिका….

मिली जानकारी के अनुसार जगदीश विश्वकर्मा की दो पत्नियां है, जिनमें से मृतिका दूसरी पत्नी है, वही मृतिका के बेटे अंदेशा जता रहे है कि शराबी पिता द्वारा किसी बात पर विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया होगा और यही वजह है कि संदेही पति अब तक फरार है, फ़िलहाल पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर संदेही पति की तलाश में जुट गई है, वहीँ शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द...