बिलासपुर

स्मार्टफोन के साथ स्मार्ट हुई लाइफस्टाइल… लेकिन क्या सच में स्मार्ट हो रहे लोग!…क्योंकि रोजाना हो रहे आसानी से ठगी के शिकार..तो कहा है स्मार्टनेस?

बिलासपुर – देश और प्रदेश की बात न करते हुए जिले की ही बात की जाए तो तकरीबन रोजाना किसी न किसी थाने में ऑनलाइन, फोन कॉल और किसी एप्प के जरिये ठगी की शिकायत दर्ज होने लगी है। पुलिस के साथ साथ मीडिया और अन्य भी ऑनलाइन ठगी के संबंध में जागरूक करती आ रही है बावजूद इसके लोग बड़े ही लापरवाही से अपने स्मार्टफोन को ठगी करने वालो के लिए किसी चाबी की तरह उपयोग होने देते है और जब ठगी हो जाती है तो पछतावा करते है। अपराधियों की तो फितरत ही है अपराधों को अंजाम देना जिनसे सावधानी रखनी अपनी सुरक्षा है लेकिन कभी कभी लालच में तो कभी कभी अनजाने में लोग ऐसी ठगी का शिकार हो रहे है, सरकंडा थाना क्षेत्र से ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है

जिसमें अज्ञात फोन करने वाले ने प्रार्थिया सोनाली गुप्ता को अपना शिकार बनाया है, जिसने फोन कर अपने आप को प्रार्थिया के पिता का सीए बताया और फंड दुसरो को ट्रांसफर करने का झांसा दिया, जिसके लिए उसने प्रार्थिया का बैंक अकाउंट डिटेल मांगा, जैसे ही प्रार्थिया ने डिटेल भेजे उसके विभिन्न अकाउंट से पैसे निकलने शुरू हो गए,जब तक वह समझ पाती तब तक कई किस्तों में 229998 रुपए निकले चुके थे। प्रार्थिया को अपने साथ ठगी का अहसास होने पर उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मोबाईल धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स...