बिलासपुर

शादी का झांसा देकर शारिरीक शोषण का मामला…शिकायत दर्ज होते ही आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती की शिकायत के 24 घण्टे की भीतर ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। मामले में तोरवा पुलिस से मिलीं जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र की रहने वाली युवती की जान पहचान तीन साल पहले अकलतरा निवासी राकेश कुमार यादव से हुई। कुछ दिनों में ही दोनो के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। जिसके बाद युवती का आरोप है की वह उसे शादी का वादा करके लगातार युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था, लेकिन वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। जब युवती को यह एहसास हुआ कि युवक उसे गुमराह कर रहा है। तो उसने घटना की शिकायत 8 जनवरी को तोरवा थाने में दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने तत्काल आरोपी की खोजबीन शुरू कर उसके ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव...