बिलासपुर

मृत व्यक्ति के बैंक खाते से 53 हजार की चोरी….यूपीआई सिस्टम बना माध्यम, बैंक प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में ठगी के बढ़ते मामलो से अब मृत व्यक्ति भी अछूते नहीं रह गए हैं, जहां शातिर ठग जीवित व्यक्ति के साथ साथ अब मृत हुए व्यक्ति के बैक खातों पर अपना हाथ साफ कर रहे है। ऐसा ही ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का सामने आया है। जहां सरिता विहार कालोनी निवासी विजय सत्य नारायण के पिता स्व. वी वी आर मूर्ति के बैंक खाते से अज्ञात ठग ने यूपीआई के माध्यम से 53 हजार की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता वीवीआर मूर्ति का 25 सितंबर 2022 को निधन हो गए। उनके नाम पर एसबीआइ की एसईसीएल शाखा में एकाउंट है। पिता के देहांत के बाद उन्होंने 22 अक्टूबर को बैंक में खाता बंद कराने के लिए आवेदन दिया।

बैंक की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी खाता बंद नहीं किया गया। इसके एक महीने बाद 10 नवंबर को खाते से अलग अलग किश्तों में 53 हजार रुपए निकाले गए। ताज्जुब की बात यह है। की प्रार्थी ने पहले ही उक्त अकाउंट को बंद करने का आवेदन बैंक में दे दिया था। इसके बाद भी उक्त अकाउंट से पैसे निकालने से कही न कही बैंक प्रबंधन के कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं फिलहाल प्रार्थी की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी