बालोद

अज्ञात कारणों से आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…..पिछले महीने हुई थी पत्नी की मौत

रमेश राजपूत

बालोद – थाना क्षेत्र के ग्राम टेकापार निवासी पुलिस विभाग में आरक्षक मनीष कुमार नेताम की लाश आज उसके गांव के ही खेत मे एक पेड़ पर फांसी के फंसे पर झूलती मिली है। हालांकि की आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नही है, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार वह पत्नी की मौत से व्यथित था,

जिसकी वजह से आत्महत्या करने की संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मामला बालोद थाना अंतर्गत टेकापार गांव का है, 30 वर्षीय मनीष पुलिस विभाग में आरक्षक था। जो धमतरी जिले के बोरई थाने में पदस्थ था। घटना की जानकारी तब हुई जब स्थानीय ग्रामीण बुधवार सुबह नदी की तरफ गए थे,जहां पेड़ पर रस्सी के सहारे मनीष का लटका हुआ

शव देखा। तब पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मनीष मंगलवार शाम को अपने घर से निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं लौट सका है। पिछले महीने ही मनीष की पत्नी की मौत हुई थी, तब से वह गांव में ही था।

error: Content is protected !!
Letest
बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल