तखतपुर

मेला घूमने जा रही दो बहनों को ट्रक ने रौंदा…मौके पर एक कि मौत दूसरी गंभीर…ट्रक चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – स्कूल से छुट्टी होने के बाद मेला घूमने जा रही दो सगी बहने सड़क हादसे का शिकार हो गई है, जिन्हें एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक बहन की मौके पर मौत हो गई है वही दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जरहागांव थाना अंतर्गत ग्राम अमोरा में छेरछेरा के दिन से मेला लगता है

इस गांव में 2 नदी का संगम होने के कारण प्रतिवर्ष पुन्नी के दिन से मेला लगता है जो वर्तमान में चल रहा है स्कूल की छुट्टी होने के बाद आसपास के गांव के बच्चे मेला घूमने जाते हैं,वही बुधवार की शाम लगभग 4:30 बजे ग्राम अमली कापा कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली पूनम वर्मा पिता दिलेश्वर वर्मा उम्र 7 वर्ष

और तनु वर्मा पिता दिलेश्वर वर्मा उम्र 9 वर्ष दोनों बहने अमोरा मेला घूमने जा रही थी तभी तखतपुर से अमोरा की तरफ जा रहे ट्रक क्रमांक CG10K4587 ने दोनों बच्चियों को अपनी चपेट में ले लिया।

जिससे पूनम वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तनु को गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक घेर लिया, वही चालक मौका देखकर फरार हो गया है। मामले की सूचना पर जरहागाँव पुलिस मौके पर पहुँच कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी