बिलासपुर

सिविल लाइन पुलिस ने फिर पकड़ी नशीली दवाओं की बड़ी खेप…महिला से 600 एमपुल प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – उप चुनाव के मद्देनजर सिविल लाइन पुलिस की सतत निगरानी काम आई। जहा ड्राई डे पर देशी शराब तो वही महिला के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीली दवा बरामद की गई है। मामले में सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जरहाभाठा कुआ गली के पास एक महिला द्वारा नशीली दवा रखने की सूचना सिविल लाइन पुलिस को मिली। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही मौके पर दबिश दी। जहा मिनी बस्ती निवासी सुनीता निर्मलकर के पास 600 नग रेक्सोजेसिक एमपुल अवैध नशीली दवाई बरामद किया गया है। साथ ही महिला के कब्जे से बिक्री की रकम 21 हजार 410 रुपए जब्त किया गया है।

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार मंगला में हुए उप चुनाव के पूर्व एक आरोपी के कब्जे से 102 देशी शराब तो वही दूसरे दिन 145 नग कोरक्स सिरप जब्त किया था। पुलिस की इस सतत कार्यवाही से बड़ी मात्रा में अवैध शराब और नशीली दवा के सौदागर सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द...