बिलासपुर

कोरोना मौत अपडेट :- फिर 7 संक्रमितों ने तोड़ा दम, मौत की रफ्तार जारी, रोजाना 5 से अधिक मौत….कुल मौत का आंकड़ा 118 पर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम ही ले रहा है। शनिवार को एकबार फिर जिले में 8 संक्रमित मरीजो के मौत का मामला प्रकाश में आया है। जिसमे से सर्वाधिक 7 संक्रमित मरीज जिले और दो अन्य जिले से बताए जा रहे है। इन मौत के बाद अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या बढ़कर 118 हो गई है। शनिवार को सिम्स में दो संक्रमित मरीजो ने दम तोड़ा है। इसमे अयोध्या नगर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को शुक्रवार को गंभीर अवस्था मे सिम्स में भर्ती कराया गया था। जहाँ उसका इलाज आईसीयू में चल रहा था। उसी दिन देर रात उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी जहाँ उनकी मौत हो गई, साथ ही तिफरा के 55 वर्षीय व्यक्ति को मृत अवस्था मे 3 बजे सिम्स लाया गया था। जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया है। रेल्वे हॉस्पिटल में भी दो कोविड मरीजो की मौत हुई है। इनमें हाउसिंग बोर्ड देवरीखुर्द में रहने वाले 66 वर्षीय बुजुर्ग जिन्हे 16 सितंबर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसके साथ वार्ड नं 15 करंगली बिल्डिंग में रहने वाली 88 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। वही सरकण्डा खमतराई में रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग की भी इलाज के दौरान मौत केयर एंड क्योर में हुई है। कोविड हॉस्पिटल में भी जरहाभाठा निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग की सांसे थम गई है। इसके अलावा आरबी हॉस्पिटल में दो कोविड मरीजो की मौत हुई है। इनमें सृष्टि अपार्टमेंट में रहने वाली 67 वर्षीय बुजुर्ग और जांजगीर निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी