बिलासपुर

5 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार… बाइक पर तोरवा क्षेत्र में कर रहे थे बिक्री, पुलिस ने दबिश देकर लिया अपने कब्जे में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में नशे के बढ़ते व्यापार में अब ग्रामीण क्षेत्रों के युवकों की सहभागिता देखने को मिल रही है ताजा मामला तोरवा थाना क्षेत्र के सामने आए है जहां पुलिस ने कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी में रहने वाले दो युवकों को गांजे के साथ रंगे हाथ पकड़ा है तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन तोरवा पंप हाउस क्रमांक 3 बी के सामने एक बाइक में दो युवक गांजा लेकर बेचने की फिराक में ग्राहक ढूंढ रहे हैं। जिसपर तोरवा पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

जहां गनियारी निवासी विनोद वर्मा और नानू वर्मा मौजूद थे। जिनके पास दो बोरी में करीब 5.83 किलो गांजा रखा हुआ था। जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार बताई जा रही है। जिन्हें गिरफ्तार कर पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा के साथ एक बाईक और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। वही गांजे की तस्करी को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार