बिलासपुर

दो पक्षों का विवाद सुलझाने पहुंचे ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पौंसरा बुढती पारा में आपसी विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना को लेकर प्रार्थी धरमलाल भार्गव ने कोनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को शाम लगभग 7 बजे गांव के मोहल्ले में संदीप भार्गव और संजय सोनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। झगड़ा शांत कराने के उद्देश्य से धरमलाल भार्गव मौके पर पहुंचे, तभी संदीप भार्गव ने अचानक डंडे से उनके सिर पर हमला कर दिया।हमले के बाद संदीप भार्गव ने अपने भाई अमन भार्गव और अनिकेत भार्गव को मौके पर बुला लिया और तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लोहे की नुकीली व धारदार वस्तुओं से मारपीट की। इस हमले में धरमलाल भार्गव के बाएं गाल, बाएं कान और सिर में गंभीर चोटें आईं।बीच-बचाव करने पहुंचे वीरेंद्र भार्गव, ऋषि भार्गव और दीपक भार्गव को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की गई।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संदीप भार्गव, अमन भार्गव एवं अनिकेत भार्गव के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 296, 3(5) एवं 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कोनी पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...