बिलासपुर

ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाली महिला चढ़ी तोरवा पुलिस के हत्थे,,10 किलो गांजा किया गया जब्त…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – उड़ीसा से गांजे की तस्करी कर न्यायधानी में बेचने आई महिला को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 10 किलो गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार 13 जनवरी को तोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की रेल्वे स्टेशन के पास एक महिला मादक पदार्थ रखी हुई है। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके में दबिश दी। जहा गोकर्णापुर अमलगुडा उड़ीसा निवासी प्रमीला मुली वहा मौजूद थी। जिसके हाथ में नीला लाल रंग बैग था। जिसकी तलाशी ली गई तो पुलिस को उसमे रखे 10 किलो 610 ग्राम बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख 6 हज़ार 800 रूपए बताई जा रही है। तोरवा पुलिस ने जब महिला से पुछताछ की तो पता चला कि वह उड़ीसा से गांजे की तस्करी कर बिलासपुर में बेचने आई थी। लेकिन उसके पहले ही तोरवा पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तोरवा उत्तम कुमार साहू, निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर भास्कर सोनी, निरीक्षक सीआईबी कर्मपाल सिंह गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक एसएल बघेल तथा सहायक उपनिरीक्षक एसबी दिवेदी, सउनि ममता दुबे, सउनि विदेशी राम साहू, प्र०आर० 280 दिनेश सिंह, प्र0आर0 771 प्रमोद कसेर, प्र0आर0 616 अशोक कश्यप आर0 उदय पाटले 657 गुना लाल ध्रुव 763, म0आर0 ज्योति जगत 638 का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
निर्दयी मां ने ढाई साल के मासूम को उतारा मौत के घाट.....पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा सरकारी तंत्र की मनमानी उजागर.... वीडियो वायरल होते ही हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई, दो जिम्मेदार अधिकार... सीपत:- मोबाइल टॉवर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश..3 नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार, मंगेतर की बेवफाई बनी मौत की वजह.... युवती के आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अक्षय तृतीया पर भगवा रंग में रंगेगा सरकंडा...परशुराम जयंती पर ऐतिहासिक शोभायात्रा का होगा आगाज़, दिनदहाड़े झपटमारी.... बैंक महिला कर्मचारी से मोबाइल छीनकर फरार हुआ बाइक सवार शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी पर हमला....हंसिया से किया वार, मामला दर्ज ऑटो में गांजा सप्लाई.... ज्वाली नाला के पास 20 किलो मादक पदार्थ के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार जन्मदिन की खुशियां बनीं मातम....साले और भाभी ने जीजा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट VIDEO:- सकरी बाईपास पर भीषण हादसा… ट्रेलर से टकराई कोयला लोड दूसरी ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक की जल...