मस्तूरी

आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों के सपने हो रहे पूरे, प्रधानमंत्री आवास योजना  लोगों के लिए बनी वरदान,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोंठी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग नर्धू राम के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना किसी वरदान से कम नहीं है। नर्धू राम बताते है कि वे बहुत कठिनाईयों से अपना जीवन यापन कर रहे थे। उनके पास केवल एक छोटा सा भूमि का हिस्सा था, जिसमें खेती करके किसी-तरह उनका गुजारा हो रहा था। इन विकट आर्थिक परिस्थिति में पक्के मकान का सपना भी देखना दूर की बात थी। नर्धू राम अपने जर्जर हो चुके कच्चे मकान में निवास कर रहे थे। बढ़ती उम्र के साथ कच्चे मकान में निवास करने पर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी बढ़ रहे थे।

तंगहाली के चलते उनके लिए पक्का मकान एक सपने के समान था। कच्चे मकान में बरसात में पानी का टपकना, घर में गंदे पानी का आने जैसी समस्या से तो जैसे तैसे जूझ ही रहे थे। इसके अलावा बंदरो के उत्पात से भी दो-चार होना पड़ रहा था। बंदरों द्वारा कच्चे मकान के छत में उछल कूद कर खप्पर तोड़ देने सहित बहुत सारी समस्याओं से उन्हें जूझना पड़ रहा था। नर्धू प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए पात्र थे, जिससे उन्हें इस योजना के तहत पक्का आवास 2019_20 में स्वीकृत हुआ।

उनके आवास निर्माण का कार्य तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायक की सहायता से पूर्ण किया गया,जिसमें वह अभी खुशहाल जीवन जी रहे है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उनका पक्का मकान का सपना पूरा हुआ । उन्हें बंदरों के उत्पात से भी राहत मिल गई है। नर्धू राम ने शासन को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हितग्राहियों के लिए वरदान साबित हो रही है और वे खुशी से बेहतर तरीके से जीवन यापन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा,