बिलासपुर

घर का ताला तोड़कर 85 हजार की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना पुलिस ने घर में सेंधमारी कर 85 हजार रुपये नकद, मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चोरी के पैसे से अपने डीजल ऑटो की किस्त चुकाने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल और ऑटो जब्त कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 07 चकरभाठा निवासी गुलशन जैसवानी ने 10 जुलाई 2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात चोर ने उसके घर के दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़कर 85 हजार रुपये नकद, एक सोने की बाली और एक रियलमी मोबाइल चोरी कर ली। पुलिस को जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अचानकपुर वार्ड क्रमांक 05 का निवासी संजय नेताम संदेहास्पद गतिविधियों में शामिल है। पुलिस ने संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि चोरी के पैसे से उसने अपने मैजिक डीजल ऑटो की किस्त भरी और चोरी किया गया मोबाइल अपने उपयोग में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल और एक डीजल ऑटो जब्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा...