बिलासपुर

चोर माल पर हाथ साफ कर लगा रहे अपना ताला…फिर एक घर में हुई लाखों की चोरी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी ग्रीन सिटी बिजौर में बैंक अधिकारी के सुने मकान पर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवर सहित नगदी और मोबाइल पर अपना हाथ साफ कर दिया है। जिसकी शिक़ायत प्रार्थी सुनील कुमार गुप्ता ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह बेलगहना स्थित बैंक में सीनियर असिस्टेंट हैं। शनिवार की सुबह वे परिवार के साथ जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सरवानी गए थे। वहां पर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे रविवार की शाम पांच बजे घर लौटे। उन्होंने अपने मकान का ताला खोलने की कोशिश की। चाबी से ताला नहीं खुलने पर वे परेशान होने लगे। इसी बीच उनकी नजर पास में ही पड़े एक चाबी के गुच्छे पर पड़ी। उन्होंने उससे ताला खोलने का प्रयास किया।

इससे उनके मकान का ताला खुल गया। ताला खोलकर जब वे अंदर गए तो दूसरे कमरों का ताला टूटा हुआ था। ताला तोड़कर चोरों ने कमरे में रखी आलमारी से सोने का हार, सोने की चेन, तीन सोने की अंगुठी, चार सोने की चुड़ी, एक जोड़ी सोने की बाली, एक जोड़ी सोने का झुमका, सोने का मंगलसूत्र, चांदी का पायल गायब थे। इसके साथ ही चोर एक मोबाइल और बच्चे का स्कूल बैग भी ले गए। जिनकी अनुमानित कीमत एक लाख 27 हजार रुपए बताई जा रही है इधर मामले की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स...