बिलासपुर

ग्राहक की तलाश में घूम रहे नशे के सौदागर चढ़े तोरवा पुलिस के हत्थे,, रेल्वे परिक्षेत्र में तस्करों की बढ़ी सक्रियता..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – तोरवा पुलिस ने एकबार फिर रेल्वे स्टेशन के पास तीन युवको को गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। पहले भी तोरवा पुलिस द्वारा रेल्वे स्टेशन के पास नशे के सौदागरो को पकड़ा गया है। गुरुवार को पकड़े गए तीनो ही आरोपी मध्य प्रदेश के है। जिनके कब्जे से पुलिस को 7 किलो ग्राम गांजा जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली की गेट नंबर 4 के पास 03 व्यक्ति अपने पास रखे बैग में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का तलाश कर रहे हैं। जिसपर तोरवा पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में रामनगर सतना मध्य प्रदेश निवासी शिवम पटेल,रोहित पटेल,विजय पटेल शामिल हैं।

जिनके कब्जे से मिले अवैध मादक पदार्थ गांजे की कीमती 70 हज़र रुपए बताई जा रही है। इधर मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में तोरवा थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह एवं सहायक उपनिरीक्षक विदेशी राम साहू आरक्षक मिथलेश सोनी 565 मनोज बरेट 1408 का विशेष सराहनीय योगदान रहा!

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज