मस्तूरी

सड़क हादसा :- बाइक चालक ने पैदल राहगीरों को मारी ठोकर, राहगीर सहित बाइक चालक की मौत, 1 घायल, मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी – बीती रात मस्तूरी जयरामनगर मुख्य मार्ग में बेलटुकरी ग्राम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें मेनरोड में चल रहे 2 ग्रामीणों को बाइक चालक ने ठोकर मार दिया जिससे एक ग्रामीण और बाइक चालक की मौत हो गई है वही एक घायल है, जिसे बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी ओमप्रकाश धनुवार अपने भिलाई निवासी साले सुरेश धनुवार के साथ रात में भिलाई से बेलटुकरी की ओर एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने पैदल जा रहे थे,

तभी बारात में शामिल होने किशोर कुमार पात्रे पिता धनीराम उम्र 15 वर्ष अपने दोस्त के साथ बाइक क्रमांक सीजी 10 बीएल 1175 में भिलाई से निकला था, जिसने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए, सुरेश धनुवार और ओमप्रकाश धनुवार को ठोकर मार दिया, दुर्घटना इतनी तेज हुई कि मौके पर ही बाइक चला रहे किशोर कुमार पात्रे की मौत हो गई, वही पीछे बैठा उसका दोस्त घायल हो गया,

इसके वाला पैदल चल रहे सुरेश धनुवार की भी मौत हो गई, जिसकी लाश आज सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में मिली है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर अपनी जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,