बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस आई एक्शन मोड में..गुंडे, बदमाशों की हुई तलाशी..हथियार रखने वालों पर हुई कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में बढ़ते क्राइम के ग्राफ के बीच शनिवार को बिलासपुर पुलिस एक्शन मोड पर नजर आई,, जहां सभी थाना क्षेत्रों पर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जिसमे सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशो की चेकिंग की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के निर्देश पर हुई इस जांच में स्थानीय पुलिस ने कुल 115 गुण्डा, निगरानी बदमाश की तस्दीक की गई है। जिसमे 83 गुण्डा और 32 निगरानी बदमाश शामिल थे। पुलिस उनसे जीवन यापन के साधन के बारे में जानकारी ली गई है।

उक्त अभियान में पुलिस ने चाकू और तलवार के साथ 22 मामले पंजीबद्ध किए। इनमे थाना सिविल लाइन से 4, सरकंडा से 4,तोरवा से 3, तारबाहर से 2, सिरगिट्टी से 2, चकरभाठा से 2, सकरी से 1,कोतवाली से 1, कोटा से 1, तखतपुर से 1, बिल्हा से 1, मामले शमिल है।

उक्त मामले में स्नलिप्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इन थाना क्षेत्र में हुई बदमाशो की चेकिंग

कोतवाली थाना गुंडा 9 निगरानी 5
सिविल लाइन गुंडा 6 निगरानी 2
तारबाहर गुंडा 7 निगरानी 6
तोरवा गुंडा 6
सरकंडा गुंडा 6 निगरानी 4
कोनी गुंडा 1 निगरानी 1
सकरी गुंडा 4 निगरानी 2
चकरभाठा गुंडा 3 निगरानी 2 सिरगिट्टी गुंडा 3 निगरानी 1
बिल्हा गुंडा 6
तखतपुर गुंडा 6 निगरानी 2
कोटा गुंडा 5
रतनपुर गुंडा 4 निगरानी 5
सीपत गुंडा 8 निगरानी 2
पचपेड़ी गुंडा 5
हिर्री गुंडा 4

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द...