बिलासपुर

सरकार नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला….शिकायत पर आरोपी हुआ गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कपिल नगर निवासी स्वाति पाण्डेय ने 10.09.2021 को थाने में अपने साथ ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जहा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 2018 में गीतांजली सिटी फेस-2 में रहने वाले नीरज लाल ने सरकारी नौकरी के नाम में 3 लाख रुपए ले लिए। जिसके कुछ दिन बाद आरोपी ने भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली का नौकरी के लिये प्रमाण पत्र दिया और बताया कि जे. डी. ऑफिस तृतीय मंजिल कम्पोजिट बिल्डिंग बिलासपुर में स्थाई रूप से तृतीय श्रेणी कलर्क के पद पर आपकी नियुक्ति हो गई है। वही फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया दे दिया। जब सरकरी दफ्तर में प्रार्थी पहुंची तो उसे नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी मिली। इधर घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। इस बीच आरोपी पुलिस के नजर से बचकर नागपुर और धमतरी आना जाना कर रहा था। इसी।बीच धमतरी के उसके ठिकाने की जानकारी सरकंडा पुलिस को मिली। जिसपर उन्होंने तत्काल ही मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, उनि सत्यनारायण देवांगन, प्र.आर. प्रमोद सिंह, आर. मनोज बघेल, धर्मेन्द्र कुमार, विवेक राय, सोनू पाल, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी का विशेष योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...