मस्तूरी

श्री गुहा निषाद राज जयंती, माता बिलासा स्मृति दिवस एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन.. निकाली गई भव्य शोभायात्रा

उदय सिंह

मस्तूरी – क्षेत्र के ग्राम पाली स्थित भांवर गणेश मंदिर प्रांगण मे एक दिवसीय गुहा निषाद राज जयंती एवं माता बिलासा स्मृति दिवस सहित वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बाँधी पहुंचे,

ग्राम पाली मे केवट समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले भगवान राम की आरती कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या मे केवट समाज के लोगो ने श्री राम की झांकी निकाल कर

ग्राम पाली से मस्तूरी तक समाज को एकजुट रहने एवं समाज को आपस मे जोड़े रखने के उद्देश्य से शोभायात्रा निकाली,

शोभायात्रा के मस्तूरी पहुंचने पर जनपद उपाध्यक्ष ठा. नितेश सिंह ने स्वागत किया जिसके बाद शोभायात्रा मस्तूरी जोंधरा चौक,तहसील कार्यालय होते हुए पुनः वापस ग्राम पाली पहुँची,

जिसके पश्चात भावंर गणेश मंदिर प्रांगण मे उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमे गांव के छोटे बड़े बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का मन मोह लिया,

कार्यक्रम मे पधारे डॉ. कृष्ण मूर्ति बाँधी से ग्रामीणों ने पूर्व मे चोरी हुए भावंर गणेश की प्रतिमा को पुनः जल्द वापस लाकर पुनः प्राणपतिष्ठा करवाने की क्षेत्रीय विधायक से मांग की वही इस कार्यक्रम मे मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष ठा. नितेश सिंह,

पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ठा. विनोद सिंह, मस्तूरी व्यपारी संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार निर्णेजक, मस्तूरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पटेल सहित ग्राम के सरपंच एवं आसपास के सरपंच, पंचगण जनप्रतिनिधियों समेत भारी संख्या मे केवट निषाद समाज के साथ साथ बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे l

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,