बिलासपुर

सांसद साव के प्रयासों से मुसाफिरों को मिली राहत…रेलमंत्री ने 4 ट्रेनों के स्टेशनों में ठहराव को किया स्वीकृत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव के लगातार प्रयासों से रेल में यात्रा करने वाले मुसाफिरों को आज भारी राहत मिली है । अरुण साव ने अपने पत्रों के माध्यम से लगातार दिनाँक 12-08-21 , 17-12-21 , 12-08-21 एवं 26-11-22 को रेलमंत्री और रेल्वे अधिकारियों से विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी । जिसे रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने गम्भीरता से लेते हुए 4 ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति दी है ।

करगीरोड स्टेशन में गाड़ी न. 18233/34 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस एवं गाड़ी न. 18247/48 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस , बेलगहना स्टेशन में गाड़ी न. 18233/34 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस तथा बिल्हा स्टेशन में गाड़ी न. 18109/10 टाटानगर-इतवारी पैसेंजर का ठहराव स्वीकृत किया है । इन विभिन्न छोटे रेलवे स्टेशनो पर मिले ट्रेनों के ठहराव से प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों मुसाफिरों को भारी राहत मिलेगी जिसका श्रेय क्षेत्रीय सांसद अरुण साव को जाता है जिन्होंने लगातार अपने पत्रों और रेलमंत्री व रेलवे के अधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात के माध्यम से रेलमंत्री और रेलवे के अधिकारियों को मुसाफिरों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया और उसी के कारण आज 4 ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति रेलमंत्री ने प्रदान की जिससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल...