रतनपुर

शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हुए विभिन्न आयोजन…

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में 25 जनवरी को 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार शपथ ग्रहण तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्वीप नोडल अधिकारी डॉ जया चावला ने बताया कि 17 और 18 जनवरी को विद्यार्थियों के लिए रंगोली, पोस्टर ,परिचर्चा तथा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,

जिसमें महाविद्यालय के सभी संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कोरोना महामारी के पश्चात इस वर्ष समस्त प्रतियोगिताएं ऑफलाइन आयोजित की गई जिसके द्वारा विद्यार्थियों को अपने वोट की महत्ता तथा निष्पक्ष एवं प्रलोभन रहित मतदान का महत्व समझाया गया । महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ जितेंद्र मिश्रा ने विद्यार्थियों को मतदान हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात से गत चुनाव तक मतदान प्रतिशत में केवल 23% की वृद्धि हुई है

और आज भी करीब 27% मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते हैं। यह भारतीय प्रजातंत्र के लिए अच्छा नहीं है ।अतः महाविद्यालय के विद्यार्थी शपथ ले कि वे स्वयं भी मतदान करेंगे एवं अन्य को भी प्रेरित करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए के लहरें ने महाविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाते हुए कहा कि

हमारे देश के युवाओं को मतदान का महत्व स्वयं भी समझना चाहिए और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों तक भी मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाना चाहिए। जागरूक मतदाता ही सशक्त प्रजातंत्र की स्थापना कर सकता है। उन्होंने प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को बधाई दी एवं स्वीप समिति को इस तरह के कार्यक्रम करने हेतु प्रेरित किया।प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार हैं- पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोशनी उईके बीएससी तृतीय वर्ष , अर्पिता आदित्य बीएससी तृतीय वर्ष रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...