बिलासपुर

खाली प्लॉट में मिली इंसानी खोपड़ी…लंबे बाल भी, पास ही कुदाल और कपड़े…धड़ है गायब, क्या है मामला…. पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक खाली प्लॉट में इंसानी खोपड़ी मिली है जिसमें लंबे बाल है, वही धड़ गायब है, जिससे यह पता नही चल सका है कि यह किसी महिला का सिर है या लंबे बाल वाले पुरुष का, सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने इस इंसानी खोपड़ी, पास ही पड़े कुदाल और कपड़े को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजौर के एक खाली प्लॉट में एक महिला गोबर बीनने गई थी, जिसने देखा कि गिट्टी के ढेर में एक इंसानी खोपड़ी पड़ी है पास ही एक कुदाल और कपड़े है,

जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई, आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद आला अधिकारियों सहित पुलिस टीम मौके पर पहुँची जिन्होंने महिला के बताए प्लॉट की जांच भी की और इंसानी खोपड़ी सहित आस पास मिले सभी सामानों को अपने कब्जे में लेकर जांच में भेज दिया है। वही ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, इसके अलावा प्लॉट में गिट्टी डंप करने वाले कि भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे यह भी स्पष्ट हो जायेगा कि यह खोपड़ी गिट्टी के साथ तो कही दूसरी जगह से यहाँ नही आई। फ़िलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर इस मामले को सुलझाने में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...