पचपेड़ी

मुर्गा दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से चोरी का माल बरामद

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र अंतर्गत गोडाडीह निवासी अमीचंद लहरे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 -24 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने उनके मुर्गा दुकान का ताला तोड़कर कर 8 नग मुर्गा, गैस सिलेंडर और टुल्लू पम्प की चोरी हुई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर संदेहियों की धर पकड़ शुरू की इसी दौरान रामकुमार केंवट और दुर्योधन केंवट निवासी गोडाडीह की गतिविधियां संदिग्ध थी,

जिन्हें कब्जे में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की घटना को कबूल किया जिनकी निशानदेही पर गैस सिलेंडर और टुल्लू पम्प को जब्त किया गया है वही 8 नग मुर्गा को पका कर खा लेने की जानकारी मिली। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज...