बिलासपुर

VIDEO: जयरामनगर से बिलासपुर लौट रहे बाइक सवार से मारपीट कर लूटपाट की वारदात…नकाबपोश आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम ढेका के पास मेनरोड में एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट की गंभीर घटना सामने आई है। प्रार्थिया सुनीता तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 14 जून 2025 की रात करीब 8:20 बजे की है। प्रार्थिया का पुत्र विकास तिवारी, जो पेशे से लेबर ठेकेदार है, काम खत्म कर जयरामनगर से मोटरसाइकिल पर लौट रहा था। दर्रीघाट पुल के पास कुछ अज्ञात लोग, जो गमछे से चेहरा ढके हुए थे, खड़े थे।

विकास उनके पास से गुजरा तो वे लोग बुलेट मोटरसाइकिल से उसका पीछा करते हुए ढेका के पास उसे ओवरटेक कर रोक लिए। वहां उन्होंने मिलकर लोहे की रॉड, डंडों और मुक्कों से विकास तिवारी पर हमला कर दिया, जिससे उसके दोनों हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। जहाँ हमलावरों ने उसके बैग में रखे 10-12 हजार रुपये भी लूट लिए और मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद विकास को 112 पुलिस वाहन की मदद से सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया