बिलासपुर

दुर्गा विसर्जन झांकी के दौरान मामूली विवाद पर चाकूबाजी….3 आरोपियों ने मिलकर युवक पर किया हमला, युवक की हालत गंभीर

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के कोतवाली थाना इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हुई है जिसमें झांकी देखने आए एक युवक पर कुछ युवकों द्वारा चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया है। वही इस हमले में युवक को गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अक्सर देखा जाता हैं कि गणेश विसर्जन और दुर्गा पूजा के बाद निकलने वाली झांकी में कोई न कोई घटना होती है पर इस बार गणेश विसर्जन शांति से पूर्ण सम्पन्न हुआ, लेकिन दुर्गा विसर्जन झांकी के दौरान चाकूबाजी की घटना हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मंगला निवासी युवक पुरषोत्तम पटेल पिता अवधराम पटेल उम्र 33 वर्ष अपने साथियों के साथ विसर्जन झांकी देखने आया था, इसी बीच सभी रुक्मणि कॉम्प्लेक्स के पास खड़े थे,

तभी एक युवक वहां आया और सिगरेट पीने लगा, जिसे बगल में ही खड़े एक युवक ने सिगरेट पीने मना किया, इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद आरोपी युवक ने अपने साथियों को बुला लिया जिन्होंने जिसको पाया उसके साथ मारपीट की, वही विवाद के बीच एक युवक ने मंगला निवासी पुरुषोत्तम पटेल को चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके पेट पर गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना मिली जिस पर पुलिस आरोपियो की पतासाजी कर रही थी, जिन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मो. मुस्तकीम उर्फ नफीस खान, सागर यादव एवं विजय यादव रानी लक्ष्मी बाई स्कूल दयालबंद के पास छिपे हुए है जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया है, पुछताछ करने पर आरोपीयो के द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की बटनदार चाकू को बरामद किया गया है, वही उन्हें धारा-109 (1),296,351 (3) 3 (5) बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी :-

(1) मो. मुस्तकीम उर्फ नफीस खान पिता मो. मुख्तार खान उम्र 26 वर्ष निवासी भारतीय नगर तैय्यब मस्जिद के सामने एल-1 गली थाना सिविल लाईन बिलासपुर ।

(2) सागर यादव पिता संतोष यादव उम्र 22 वर्ष निवासी राज किशोर नगर राधिका विहार निखिल आश्रम के आगे थाना सरकण्डा बिलासपुर ।

(3) विजय यादव पिता शिव कुमार यादव उम्र 22 वर्ष निवास जगमल चौक बर्फ फैक्ट्री के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर ।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...