बिलासपुर

आग से झुलसी महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम..अब तक नही हो सकी है पहचान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उसलापुर में एक अज्ञात महिला झुलसी हुई बीती रात मिली थी। बुरी तरह से झुलसी महिला रेलवे ट्रैक के पास दर्द से कराह रही थी, जिसपर आसपास के लोगों ने उसकी आवाज सुनकर डायल 112 को घटना की जानकारी दी। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान देर रात उसकी मृत्यु हो गई है। दरअसल शुक्रवार की रात उसलापुर स्टेशन के आगे महावीर नगर के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई पड़ी थी। महिला आग से जलकर दर्द से कराह रही थी।

उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोगो ने डायल 112 को जानकारी दी। पुलिस जब पहुंची, तब ठेठा डबरी रेलवे ट्रैक के पास महिला झुलसी हुई पड़ी हुई थी जिसको पुलिस ने सिम्स अस्पताल पहुचाया।हैरत की बात ये है कि पुलिस अब तक महिला की पहचान नहीं कर पाई है।

पुलिस का मानना है महिला 70 फीसदी जल चुकी थी। महिला को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए प्रयास किया गया। लेकिन, बदहवास होने के कारण महिला बयान नहीं दे पाई जिसके कारण उसकी पहचान कर पाना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। हालांकि पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज क्षेत्रवासियों से लगातार संपर्क कर महिला की पतासाजी कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द...