रतनपुर

घूमने आने वाले पर्यटकों से लूटपाट को अंजाम देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार… रतनपुर क्षेत्र की कई लूट में है शामिल

जुगनू तंबोली

रतनपुर – पर्यटन स्थल में पर्यटकों से लूटपाट करने वाले आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। चार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो बाइक, हथियार और 4 मोबाइल फोन बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र में पर्यटन स्थल भैंसाझार डेम हैं जंहा प्राकृतिक दृश्य एवं जंगल हैं प्रतिदिन सैकडो के संख्या में पर्यटक धुमने आते हैं। इसी बीच 22 जनवरी को अकलतरी निवासी धर्मप्रकाश भीं यहां घूमने आया था। जिसके साथ अज्ञात आरोपियों ने लूटपाट की थी। जिसकी शिकायत उन्होंने रतनपुर थाने में दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि कुछ संदेही युवक भैरोबाबा के पास पहाडी नीचे कच्ची मकान मे राजां सारथी के घर में है। जहा पुलिस ने दबिश दी तो वहां जेंजराडीह निवासी धनजीर शिकारी,जूनाशहर रतनपुर निवासी संतोष नेताम सहित एक नाबालिग लड़के मौजूद थे। जिन्होने अपना जुर्म कबूल करते हुए रतनपुर निवासी राजा सारथी के साथ लूटपाट कि घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल नीले रंग का ग्लेमर क्रमांक सीजी 12बीसी 5813, लूट की मोटर सायकल  लाल रंग का पेशन प्रो क्रमांक सीजी 16 एफ 0816 और लूट के 04 नग टच स्क्रीन मोबाईल सहित घटना में प्रयुक्त 03 नग धारदार चाकू बरामद किया है। वही आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा