बिलासपुर

ओएलएक्स में कम्प्यूटर खरीदने का झांसा देकर इंजीनियर से ऑनलाइन ठगी…99 हजार का लगाया चूना

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- न्यायधानी में ठगी के बढ़ते मामलो के बीच एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ ठगी का मामला प्रकाश में आया है जहां शातिर ठग ने इंजीनियर को डबल रकम मिलने का झांसा देकर ₹99900 की ठगी की घटना को अंजाम दिया है जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है जहां देवनंदन नगर निवासी पुष्यमित्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया ओएलएक्स में अपना पुराना डेस्कटॉप बेचने के लिए एड डाला था। 25 जनवरी को उसके मोबाइल नंबर में 9365924672 से कॉल आया जिसमें आरोपी ने अपना नाम अजय यादव बताया और प्रार्थी के कम्प्यूटर को लेने की बात कही,

इस दौरान यूपीआई पेमेंट के माध्यम से पैसे देने पर रकम दुगने करने की बात कहकर प्रार्थी को पाने झांसे में लेकर दो अलग अलग किश्तों में 99 हज़ार 900 रूपए की ठगी को अंजाम दिया है। जब आरोपी के बताएं अनुसार प्रार्थी के पास पैसे दुगने नही आए तब उसे अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ और उसने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द...