बिलासपुर

जनदर्शन में ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं की कलेक्टर ने की सुनवाई…140 फरियादियों के आवेदन मिले प्रशासन को

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कलेक्टर सौरभ कुमार ने सीपत तहसील के ग्राम कौड़िया के ग्रामीणों द्वारा जमीन मुआवजा की मांग संबंधी आवेदन पर जांच करने के निर्देश एसडीएम मस्तूरी को दिए हैं। कौड़िया के ग्रामीणों ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 ए के लिए अधिग्रहित जमीन की मुआवजा राशि दिलवाने की मांग की। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों एवं किसानों से मुलाकात कर इत्मीनान के साथ उनकी समस्याएं सुनी। गंभीर किस्म की कुछ समस्याओं को टीएल पंजी में दर्ज कर साप्ताहिक बैठक में जवाब देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनदर्शन में आज 140 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को मौके पर ही राशनकार्ड बनाकर वितरित करवाया। जनदर्शन में पहुंची बूढ़ीखार निवासी कार्तिका केंवट ने आवासीय पटटा दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने एसडीएम मस्तूरी को इसकी जांच करने के निर्देश दिए।

लिंगयाडीह निवासी मधु गोड़ ने कलेक्टर से मुलाकात कर विधवा पेंशन राशि दिलाने की अर्जी लगायी। नगर निगम कमिश्नर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। निरतू के सरपंच केदार पटेल ने गोठान में लगााए गए सौर उर्जा पैनल एवं केबल को सुधरवाने की गुहार लगायी। क्रेडा विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर प्रतिवेदित करेंगे। दीपक पांडे ने अपने बच्चों के स्कूल की फीस मांफी के लिए कलेक्टर से मुलाकात कर आवेदन दिया। जिला शिक्षा अधिकारी इस मामले को देंखेगे। ग्राम पंचायत बरद्वार के सरपंच भास्कर प्रसाद साहू ने ग्राम पंचायत में चारागाह एवं अन्य भूमि पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने क मांग की। एसडीएम कोटा मामले का परीक्षण करेंगे। ग्राम पंचायत बहतराई के आश्रित ग्राम दबेना के ग्रामीणों ने गांव में पानी सहित अन्य समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की । इस प्रकरण का परीक्षण पीएचई के कार्यपालन अभियंता और सीईओं कोटा संयुक्त रूप से करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,