बिलासपुर

बिजली अधिकारी के घर दिनदहाड़े चोरी की घटना, ऑफिस से महज चंद कदम की दूरी पर है मकान…..कुंदा तोड़कर लाखों पार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ अधिकारी मुकेश माथुर के घर अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देते हुए, लाखों के माल पर हाथ कर दिया। इस चोरी की घटना में चौकाने वाली बात यह रही कि प्रार्थी का घर बिजली ऑफिस की कालोनी में है और उनका कार्यालय भी कुछ दूरी पर है। वही उनके घर साफ सफाई करने वाली बाई भी 2 बजे घर से काम कर लौटी थी, तब तक चोरी नही हुई थी। इसके बावजूद इतने कम समय मे अज्ञात चोरों ने घर मे घुसकर दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। जब प्रार्थी 6 बजे अपने घर लौटे तो देखा ताला टूटा हुआ था और अंदर में सभी सामान बिखरे हुए हैं उन्होंने तत्काल 112 को कॉल कर कर घटना की जानकारी दी।

लाखों के माल पर किया हाथ साफ

प्रार्थी ने बताया कि चोरो ने लगभग ढाई लाख के गहने जेवर सहित समान की चोरी की है। जिसमे जेवर, लेपटॉप, तीन मोबाइल, डिजिटल कैमरा सहित अन्य सामान शामिल है।

बेखौफ चोरी की घटना

चोरो ने बेखौफ होकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जो कालोनी के भीतर आराम से पहुँचे और मकान के प्रमुख दरवाजे का कुंडा तोड़ कर घर में घुसे है।इस घर मे चोरी करने के बाद पड़ोस के घर मे भी चोरी का प्रयास किये और फिर फरार हो गए।

सुरक्षा व्यवस्था का अभाव

छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के संभागीय मुख्यालय के पास ही क्वार्टर स्थित है, जहाँ एक भी सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है और ना ही यहां देर रात बिजली की व्यवस्था है, यही वजह है कि आए दिन असामाजिक तत्वों का कॉलोनी में डेरा जमा रहता है।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...