
रमेश राजपूत
रायपुर – ट्रेन के माध्यम गाँजा तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमे जीआरपी की एंटी क्राइम टीम ने 6 आरोपियों से 1 क्विंटल से अधिक गाँजा जब्त किया है, जिसे आरोपी अपनी कई बैग में छिपाकर ले जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी एंटी क्राइम टीम को सूचना मिली कि रायपुर स्टेशन के दुर्ग छोर की ओर प्लेटफार्म नंबर 2 – 3 ओवरब्रिज के पास कुछ लोग संदिग्ध रूप से बैठे है, जहाँ टीम ने घेराबंदी करते हुए प्रवीण कुमार पिता संजय सिंह उम्र 27 वर्ष पता मंदिर हसौद रायपुर, अक्षय पाल पिता सुभास पाल उम्र 20 वर्ष पता चांदनी मुंडा जिला रायगड़ा ओड़िशा, रवि बीडीकर पिता सुभास बीडीकर उम्र 25 वर्ष पता आर्के नगर बेहारा कॉलोनी रायगड़ा (ओड़िसा), बिज्जू पालका पिता माया पालका उम्र 22 वर्ष पता ऍम के राय ब्लॉक मुडारी जिला रायगड़ा (ओड़िसा), चिन्नू श्रीराम पिता राजू श्रीराम उम्र 27वर्ष पता मुनपुर गाँधी नगर वार्ड न.7जिला रायगड़ा (ओड़िसा) के पास से कुल 84 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ(गांजा)कीमत 840000/-रूपये व प्रीतम साहू पिता स्वर्गीय रामदिन साहू उम्र 25 वर्ष पता पपरेंदा थाना – चिल्ला /जिला बाँदा (उत्तर प्रदेश) के पास से 20 किलो मादक पदार्थ गाँजा कीमती 200000/-रूपये के आस पास है, सभी लगभग दोनों मादक पदार्थ की कुल कीमत 1040000/-रूपये आँकी गयी है, जिसे अवैध रूप से परिवहन करते पाया गया है, उक्त कार्यवाही हेतु ज़ी आर पी थाना रायपुर के अप. क्र.29-30/23 धारा 20(B) नार्कोटिक के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्यवाही में विशेष रूप से एस आर पी रेल रायपुर , उप. पु.अधी. रेल रायपुर उप. नि. एस.एल. राजपूत, प्रधान आरक्षक इंद्रजीत बघेल,आर.लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति , संतोष राठौर ,राजा दुबे का योगदान रहा।