बिलासपुर

गंभीर रूप से जली हालत में मिली महिला की हुई शिनाख्त… मौत के बाद पुलिस के लिए पहचान बनी थी गुत्थी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीते दिनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध हालात में शांति नगर, ठेठाडबरी रोड किनारे जली हुई अवस्था में मिली महिला की शिनाख्त कर ली गई है। सिविल लाइन पुलिस की सक्रियता से परिजनों ने मृत महिला के जेवर से उसकी शिनाख्ती की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा निवासी राजरानी गुप्ता के रूप में हुई है। आपको बता दें कि शांति नगर, ठेठा डबरी रोड किनारे जली हुई अवस्था में एक महिला मिली थी। जिसे 112 की मदद से सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

वही महिला की पहचान को लेकर पुलिस जुटी हुई थी। इसी बीच बुधवार को संतोष गुप्ता अपने बेटे ओम प्रकाश गुप्ता के साथ मृतिका की पहने हुए अंगूठी, नथनी एवं ढोलक(कान का ) तथा जले हुए कपड़े को पहचान कर अज्ञात शव को अपनी पत्नी एवं मां के रूप में राजरानी गुप्ता की पहचान की है। फिलहाल पुलिस के हाथ अभी घटना की पूरी जानकारी नहीं लग पाई है। लेकिन मामले में मृतिका के घर से घटना स्थल तक पहुंचने की अहम जानकारी जुटाई जा रही है। वही मामले में पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल... तालाब में समा गईं दो मासूम ज़िंदगियां... अर्जुनी गांव में 2 बहनों की मौत से पसरा मातम एनटीपीसी स्टेज-3 के ठेका कर्मचारी की संदिग्ध मौत...एमजीआर रेल लाइन पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पदोन्नति सूची में वरिष्ठता विवाद: हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को दिया निराकरण का निर्देश सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार...अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस, डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज...सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार,