बिलासपुर

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 8 फरवरी तक करा सकते है रजिस्ट्रेशन

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जवाहर नवोदय विद्यालय के क्लास 6 में एडमिशन के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है। वे कैंडिडेट्स जो जेएनवीएसटी क्लास 6 में प्रवेश लेना चाहते हों, वे अब 8 फरवरी 2023 तक पंजीकरण करा सकते है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार 6 वीं कक्षा में एडमिशन के लिए जिस बच्चे का रजिस्ट्रेशन करने जा रहे हैं उसका जन्म 1-05-2011 से 30-04-2013 के बीच होना चाहिए। इसमें दोनों तारीख शामिल हैं। अकेडमिक ईयर 2022 – 23 में सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में पांचवीं क्लास मे पढ़ने वाले ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि स्टूडेंट को जिस जिले के स्कूल में एडमिशन लेना है वह उसी जिले में 5वीं की पढ़ाई कर रहा होना चाहिए। प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को सुबह 11.30 बजे आयोजित होने वाली है। नवोदय विद्यालय समिति ने चयन परीक्षा 2023 का परिणाम जून 2023 तक घोषित होने की उम्मीद है।

इस पैटर्न के आधार पर होगी परीक्षा

नवोदय विद्यालय समिति ने चयन परीक्षा को लेकर यह साफ किया है की बच्चो को परीक्षा में मेंटल एबिलिटी टेस्ट के 40 सवाल पूछे जाएंगे, जोकि 50 नंबर के होंगे और इन्हें करने के लिए 60 मिनट का वक्त मिलेगा। अर्थमेटिक के 20 सवाल पूछे जाएंगे जो 25 नंबर के होंगे और इन्हें करने के लिए 30 मिनट का वक्त मिलेगा। लेंगुएट टेस्ट के 20 सवाल पूछे जाएंगे जो 25 नंबर के होंगे और इन्हें करने के लिए 30 मिनट का वक्त मिलेगा। इस तरह पूरे पेपर में 80 सवाल पूछे जाएंगे और पेपर 100 नंबर का होगा। इसे स्टूडेंट्स को 02 घंटे में पूरा करके जमा करना होगा।

error: Content is protected !!
Letest
श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर...