बिलासपुर

तोरवा पुलिस की एनडीपीएस एक्ट के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही,, दो आरोपी से लाखों का गांजा किया गया जब्त..

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- न्यायधानी में इन दिनो नशे का व्यापार तेजी से फल फूल रहा है। इस बीच तोरवा पुलिस को गांजा तस्करो को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। जिनके पास से 4 लाख 10 हजार का गांजा पुलिस ने जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति और एक महिला रेल्वे परिक्षेत्र में बड़ी मात्रा में गांजा को बेचने के फिराक में घूम रहे हैं जिस पर तोरवा थाना प्रभारी- फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में तोरवा पुलिस ने तत्काल ही घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी देकर मध्य प्रदेश जिला कटनी निवासी नीरज निषाद और रोशनी रैदास को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिनके कब्जे से 41 किलो गांजा जप्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह दोनों अन्तर्राज्यीय तस्कर हैं जो एमपी से गांजे की बड़ी मात्रा में गांजा लाकर बिलासपुर में खपाने का काम करते हैं इसी कड़ी में दोनों ही आरोपी इस बार भी दूसरे राज्य से भारी मात्रा में गांजा लाकर बिलासपुर रेल्व स्टेशन के समीप बापू नगर के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। जिसकी भनक तोरवा पुलिस को लग गईं। और उन्हें पकड़ लिया गया है। उक्त कार्यवाही में तोरवा थाना प्रभारी- फैजुल होदा साह एवं सउनि विदेशी साहू प्र.आर.- 125 विमला मनहर एवं आरक्षक- मिथलेश सोनी 562 कमलेश्वर शर्मा 964 विजय पाण्डेय 288 , 06 अशोक चन्द्राकर , 657 उदय पाटले , 192 धर्मेन्द्र साहू 544 अनुप किण्डो , 838 लक्ष्मी कश्यप का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर...