बिलासपुर

सीएसपीडीसीएल के मुख्य अभियंता ने तखतपुर उपसंभाग का किया निरीक्षण…बकाया वसूली सहित उपकेंद्रों का लिया जायजा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – गुरूवार को छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता जी. आनंद राव और अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.के.कश्यप द्वारा उपसंभाग कार्यालय तखतपुर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होने 33/11 केव्ही उपकेन्द्र के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को साफ-सफाई एवं आवश्यक सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान उपकेन्द्र में स्थापित उपकरणों की अर्थिंग सुनिश्चित करने, उचित क्षमता के फ्यूज एवं डीओ यूनिट लगाने तथा क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाये रखने हेतु लाईनों में तकनीकी खराबी आने पर तत्काल ही सुधार कार्य करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के बाद तखतपुर उपसंभाग के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं के बकाया राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए मुख्य अभियंता श्री राव ने कम राजस्व वसूली पर असंतोष व्यक्त की तथा अधिकारियों को बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली अभियान और तेज करने के आदेश दिये। साथ ही उपभोक्ताओं द्वारा नियत समयावधि में भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटने के निर्देश भी दिये। इसके अलावा मुख्य अभियंता श्री राव के निर्देश पर तखतपुर में तकनीकी कर्मचारियों के लिए दुर्घटना रहित कार्यशैली विषय पर आयोजित एक-दिवसीय कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.के.कश्यप ने सुरक्षा मानकों का पालन करने, एक सेफ्टी जोन बनाकर कार्य करने, सुरक्षा उपकरणों जैसे सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दस्ताने, टेस्टर, डिस्चार्ज राॅड आदि का उपयोग करते हुए कार्य करने के साथ ही सुरक्षा उपकरणों की नियमित तौर से जांच करने एवं खराब होने पर उन्हे तत्काल बदलने के निर्देश दिये।

error: Content is protected !!
Letest
हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज,