कोटा

5 किलो गांजे के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार… स्टेशन के पास बिक्री करने खड़ा था आरोपी, तभी बेलगहना पुलिस ने दी दबिश

जुगनू तंबोली

कोटा –  जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर नशे के कारोबार करने वालों के विरूद्ध “निजात” अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। जिस पर प्रभावी कार्यवाही हेतु बेलगहना पुलिस द्वारा मुखबिर तैनात किये गये है। इसी कड़ी में 03.02.2023 को चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की टेंगनमाड़ा रेल्वे स्टेशन के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा के विक्रय हेतु ग्राहक की तलाश में खड़ा है। बेलगहना पुलिस को मिली उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर प्रधान आरक्षक घनश्याम आडिल, रुद्रशंकर तिवारी, आरक्षक सत्येन्द्र राजपुत, ईश्वर नेताम की टीम गठित कर टेंगनमाड़ा रेल्वे स्टेशन के पास चौकी बेलगहना में मुखबिर के निशानदेही पर घेराबंदी रेड कार्यवाही कर संदेही व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम केशव मोंगरे पिता पप्पी मोगरे उम्र 58 वर्ष निवासी खोलीपारा करवा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर बताया,

कार्यवाही के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ गांजा वजनी 05 किलोग्राम बरामद हुआ, उक्त प्रकरण में बेलगहना पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ गांजा 05 किलोग्राम कीमती 70000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...