बिलासपुर

लव, सेक्स और धोखा :- प्रेमजाल में फंसा कर युवती को दिया शादी का झांसा, फिर अपने घर ले जाकर खेलता रहा उसकी आबरू से…प्रेमिका की शिकायत पर अब हुआ गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – प्यार का सहारा लेकर एक युवक एक युवती की आबरू से खेलता रहा वही जब युवक के मंसूबे की भनक युवती को लगी उसने शादी के लिए दबाव बनाया, जैसे ही युवती ने शादी के दबाव बनाया युवक टाल मटोल कर शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद युवती ने अपने साथ हुए धोखे की शिकायत थाने में दर्ज कराई और पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया ने थाने में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि सत्यप्रकाश मानिकपुरी के साथ उसकी जून 2021 से जान पहचान है, जो शादी करने की बात कहते हुये प्रार्थिया को अपने घर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, प्रार्थिया जब भी शादी करने की बात कहती वह टाल मटोल करता था, एवं शादी करूंगा कहकर किराये के मकान में रख कहीं भी आने जाने से मना करता एवं बाहर जाने पर जान से मार देने की धमकी देकर मारपीट करता था एवं गोपनीय फोटो विडियो को वायरल कर देने की धमकी देता था, प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक फैजुल होदा शाह द्वारा टीम तैयार कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी सत्यप्रकाश मानिकपुरी पिता रघुदास मानिकपुरी उम्र 25 वर्ष निवासी- ईमलीभाठा को पकड़ा गया, आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह, उनि. सरिता तिवारी, म.प्र.आर. संगीता नेताम, प्रमोद सिंह, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, सोनू पाल, विवेक राय, मनोज बघेल, संजीव जांगडे, अविनाश कश्यप का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...