बिलासपुर

राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण करने विशेष राजस्व शिविरों का सिलसिला फिर से शुरू..8 फरवरी को तखतपुर और मस्तुरी में शिविर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग से संबंधित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष राजस्व शिविरों की श्रृंखला फिर से शुरू की गई है। इस सिलसिले में 8 फरवरी को तखतपुर एवं मस्तुरी तहसील कार्यालय में तथा 9 फरवरी को सकरी और सीपत तहसील कार्यालय में शिविर आयोजित की गई है। सकरी शिविर में 9 फरवरी को गनियारी उप तहसील क्षेत्र के प्रकरणों का भी निराकरण किया जायेगा। शिविर तहसील कार्यालयों में सवेरे साढ़े 10 बजे से शुरू होंगे। इसमें विशेष रूप से नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, किसान किताब, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य मामलों का निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर ने ग्रामीणों और किसानों को इन विशेष शिविरों में पहुंचकर इनका फायदा उठाने को कहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द...