बिलासपुर

जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने 45 किलोग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को पकड़ा..ट्रेन के माध्यम कटक से दिल्ली कर रहा था गाँजा तस्करी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जीआरपी की एंटी क्राइम टीम ने एक बार फिर ट्रेन के माध्यम गाँजा तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है, जिसमें आरोपी के ट्राली बैग से 45 किलो 200 ग्राम गाँजा बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी एंटी क्राइम टीम को सूचना मिली कि ट्रेन क्रमांक 18477 पूरी ऋषिकेश उत्कल एक्स. के ए सी कोच के बी 3 में सीट नंबर 5 में एक संदिग्ध व्यक्ति आनंद दास पिता वृंदावन दास उम्र 32 वर्ष पता शास्त्री साही नेहरू कालोनी कटक (ओड़िसा)के पास दो ट्रॉली बैग व एक थैला है, जिसकी गतिविधियाँ संदेहास्पद है। जहाँ जीआरपी की टीम ने दबिश दी और समान की चेकिंग की गई, इस दौरान दोनों ट्रॉली बैग और एक थैले से 45 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गाँजा कीमत 452000रू.लगभग हैं जो अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कटक से दिल्ली गाँजा लेकर जा रहा था। उक्त कार्यवाही हेतु ज़ी आर पी थाना बिलासपुर के अप. क्र.14/23 धारा 20(B) नार्कोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्यवाही में विशेष रूप से योगदान एसआरपी रेल रायपुर , उप. पु.अधी. रेल रायपुर उप. नि. डी.एन श्रीवास्तव, आर.लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति , राजा दुबे, संतोष राठौर का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...