बिलासपुर

आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए 15 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन….ऑनलाइन जारी है प्रकिया

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आरटीई के तहत जिले के निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश के लिए इच्छुक पात्र विद्यार्थी 15 अप्रैल तक आरटीई पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया 1 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है। जिले के 551 निजी विद्यालयों के कुल 4530 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन लिए जा रहे है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मार्च महीने में लगभग 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किये है। सभी आवेदकों को अपना आवेदन फार्म आरटीई पोर्टल में भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ संबंधित विद्यालय के नोडल अधिकारी (प्राचार्य) के पास 15 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। मालूम हो कि आरटीई के तहत प्रवेश के लिए जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता, अभिभावक का पता और पहचान पत्र, बीपीएल सर्वे सूची में नाम, जाति प्रमाण पत्र, सरकारी अस्पताल से 40 प्रतिशत मानसिक या शारीरिक रूप से विकलांग प्रमाण पत्र, सीडब्ल्यूसी प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज होने आवश्यक है। आवेदन करते समय सही फोन नं और अपना फोन नं. ही भरे।

एक ही आवेदन भरें, त्रुटि होने पर सुधार करें। आवेदन क्रमांक प्राप्त नहीं होने पर RTE.cg.nic.in पोर्टल से स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन के आरटीई आवेदन क्रमांक प्राप्त कर सकते है। प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में जारी समय सारणी के अनुसार प्रथम चरण में छात्र पंजीयन 15 अप्रैल तक, नोडल अधिकारियों के द्वारा दस्तावेजों की जांच 18 अप्रैल से 17 मई, लॉटरी एवं आबंटन 20 मई से 30 मई एवं स्कूल दाखिला प्रक्रिया 1 जून से 30 जून 2024 तक है। इसी प्रकार दूसरे चरण में नवीन स्कूल पंजीयन एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन 15 जून से 30 जून, छात्र पंजीयन 1 जुलाई से 8 जुलाई, नोडल अधिकारियों के द्वारा दस्तावेजों की जांच 9 जुलाई से 15 जुलाई, लॉटरी एवं आबंटन 17 जुलाई से 20 जुलाई, स्कूल दाखिला प्रक्रिया 22 जुलाई से 31 जुलाई एवं वर्ष 2023-24 हेतु ऑनलाईन दावा प्रक्रिया 1 अगस्त से 30 अगस्त 2024 तक निर्धारित की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द...