बिलासपुर

निजात अभियान:- 2 लाख के हुक्का पॉट सहित तंबाकू उत्पाद, फ्लेवर और अन्य सामान जब्त, तारबाहर पुलिस ने की छापेमारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में सिलसिलेवार वार नशे के विरुद्ध हो रहे कार्यवाही के बीच तारबाहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहा तारबाहर पुलिस ने शहर के पॉश इलाके में चल रहे हुक्के के कारोबार के खिलाफ कार्यवाही की है। दरअसल निजात अभियान के तहत पुलिस नशे के खिलाफ सतत निगरानी कर रही थी।

तभी तारबाहर पुलिस को सूचना मिली कि व्यापार विहार स्थित गोवर्धन पान दुकान में हुक्का का समान विक्रय किया जा रहा है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहाँ दुकान संचालक तोरवा निवासी सुनील कृपलानी के कब्जे से उसके दूकान में 260 टोबैको स्मोकिंग फ्लेवर,15 हुक्का सेट,130 हुक्का पॉट,40 चिलम,सिल्वर पेपर, चिमटी, हुक्का पाइप बरामद किया।

जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है। उक्त मामले में सभी सामानों को जब्त कर तारबाहर पुलिस वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द...