बिलासपुर

पेंशन दिलाने का झांसा देकर 1 लाख रुपए की ठगी…बटालियन का जेसीओ आया झांसे में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सायबर ठगी के बढ़ते मामलो के बीच सकरी बटालियन के जे.सी.ओ के साथ 104998 रूपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर प्रार्थी ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जहां बटालियन सकरी निवासी खब्बा राम जो बटालियन में जे.सी.ओ. के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अपने दो महिने का रूका हुआ पेंशन की जानकारी के लिए पी सी ओ आफिस चंडीगढ में फोन किया था। जहां से उन्हें अवगत कराया गया कि सी.पी.पी.सी चंडीगढ साईट में जाकर अपने पेंशन की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

जिसपर प्रार्थी ने उक्त साईट मे वहा दिए मोबाइल नंबर 9382160667 से फ़ोन पर बात की। इस दौरान शातिर ठगो ने उन्हें पेंशन दिलाने का झांसा देकर प्रार्थी से ओटीपी पूछ लिया। जिसके बाद प्रार्थी के बैंक खाते से चार किश्तों में एक लाख चार हजार नौ सौ अठान्वे रूपये आहरित कर लिया गया है। जिसकी जानकारी लगते ही प्रार्थी को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। जिसपर उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...